Lucknow News: रास्ता रोककर मारपीट, चांदी की चेन और पांच हजार रुपये छीने

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बलरामपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जिसमें तीन आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। घटना में आरोपियों ने नकदी और चांदी की चेन छिनी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: रास्ता रोककर मारपीट, चांदी की चेन और पांच हजार रुपये छीने

Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र में सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट करने और नकदी व चांदी की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया महादेव अतरपरी निवासी प्रमोद पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की शाम करीब 6:20 बजे वह भड़सहिया से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। पप्पू चौधरी के भट्ठे से करीब 200 मीटर पहले पीछे से आए भितुवरिया कलां निवासी मनोज पाठक पुत्र भोला पाठक और उसके दो अज्ञात साथियों ने रास्ता रोक लिया。

गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

चेन और नकदी लेकर फरार होने का आरोप

प्रमोद पांडे ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपियों ने उनकी चांदी की चेन और पांच हजार रुपये नकद छीन लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोज पाठक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कब हुई थी?−
यह घटना पांच सितंबर की शाम करीब 6:20 बजे हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: रास्ता रोककर मारपीट, चांदी की चेन और पांच हजार रुपये छीने