बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने विधवा समधन और परिवार पर किया हमला

Mar 16, 2026 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के कृष्णा नगर में आधी रात एक पिता दबंगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे, विधवा समधन से मारपीट कर घर में उत्पात मचाया। पीड़िता ने मामले में मुकदमा द

बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने विधवा समधन और परिवार पर किया हमला

लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले आधी रात को एक व्यक्ति अपनी बेटी के ससुराल पहुंच गया और साथ आए लोगों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने अपनी विधवा समधन के साथ मारपीट की और हथियारों से लैस साथियों के साथ घर में घुसकर उत्पात मचाया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी और अन्य लोगों के साथ कार से मौके से फरार हो गया। आलमबाग के विशेश्वर नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग विधवा शीला त्रिपाठी, पत्नी स्वर्गीय आर.ए. त्रिपाठी, के अनुसार 12 मार्च की रात करीब 12:30 बजे उनकी छोटी बहू शिवांगी मिश्रा के पिता ब्रह्म प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी नंदिनी मिश्रा एक थार गाड़ी से पांच अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे।

दरवाजा खुलते ही ब्रह्म प्रकाश मिश्रा ने गाली-गलौज करते हुए शीला त्रिपाठी के साथ मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर बड़ी बहू हर्षा त्रिपाठी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि दबंग लाठी, चाकू और बंदूक लेकर घर में घुस आए और परिवार को धमकाते हुए तोड़फोड़ और हंगामा करने लगे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही आरोपित अपनी बेटी और साथियों के साथ थार गाड़ी से मौके से भाग गए।पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पी.के. सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।