गेमिंग कार्ड के विवाद में युवक ने मां-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
Lucknow News - लखनऊ के कृष्णा नगर में यूनो कार्ड खेलने को लेकर विवाद के चलते एक युवक ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। युवक की नाक में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विवाद 1 अप्रैल को शुरू हुआ था और 3 अप्रैल की रात को हमला हुआ।

लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की रात यूनो कार्ड (गेमिंग कार्ड) खेलने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मोहल्ले के ही एक युवक ने मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें युवक की नाक में गंभीर चोट आई। उपचार के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। कृष्णापल्ली आलमबाग निवासी पुष्पा पत्नी शिवबचन ने बताया कि तीन दिन पूर्व 1 अप्रैल को उनके बेटे प्रियांशु का मोहल्ले के ही शिवेन्द्र शुक्ला नामक युवक से यूनो कार्ड को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते 3 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे शिवेन्द्र शुक्ला उनके घर के सामने आ धमका और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।प्रियांशु
के विरोध करने पर शिवेन्द्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आई पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान प्रियांशु की नाक में गंभीर चोट आई। उपचार कराने के बाद पीड़िता पुष्पा ने कृष्णा नगर थाने में शिवेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


