Lucknow News: शौचालय की छत डालने को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: रायबरेली के पुरवा पिंडोर गांव में शौचालय की छत डालने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Lucknow News: शौचालय की छत डालने को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल

Lucknow News: रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के पुरवा पिंडोर गांव में शौचालय की छत डालने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के पुरवा पिडोर गांव निवासी पुनीत त्रिपाठी के पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि उनके बड़े भाई संदीप कुमार बीती 30 सितंबर की शाम करीब पांच बजे अपने शौचालय की छत डलवा रहे थे।

इसी दौरान गांव के ही शिवशंकर तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, अभय तिवारी, विनय तिवारी और अरविंद ने इसका विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी के बाद सभी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप कुमार, उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी और बेटी स्वीटी घायल हो गईं। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुनीत त्रिपाठी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: शौचालय की छत डालने को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल