दीवार हटाने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे और बांके, कई लहूलुहान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - रहीमाबाद के अटेर गांव में सोमवार रात दीवार हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूब लाठी, डंडे और बांके चले।

दीवार हटाने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे और बांके, कई लहूलुहान

रहीमाबाद के अटेर गांव में सोमवार रात दीवार हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूब लाठी, डंडे और बांके चले, जिसमें एक पक्ष के जगदीश, विजय, भानु, राजरानी, भीम, आशा, सुभद्रा और दूसरे पक्ष के मनोज, देशराज, सोनू, रीना, पप्पू समेत 12 लोग लहूलुहान हो गए। विजय और मनोज की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। रहीमाबाद के अटेर निवासी जगदीश नारायण ने बताया घर के पास से आरसीसी रोड के किनारे उनकी दीवार बनी है, जिसको विपक्षी हटाने को लेकर आए दिन विवाद करते हैं।

सोमवार रात भी विपक्षी राजा, देशराज जितेंद्र, मनोज, टिक्कन, विमल, रीना गालियां देते हुए घर में घुस गए और लाठी डंडों से हमला करने लगे, जिसमें परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज ने बताया पड़ोस के जगदीश ने सड़क पर अवैध रूप से दीवार बनाई है। उस दीवार को हटाने का फैसला ग्राम प्रधान ने दो दिन पहले किया था। सोमवार को जगदीश रास्ते से दीवार हटाते हुए ग्रामीणों को गाली दे रहे थे। जब विरोध किया तो जगदीश, विजय, भीमसेन, छेदीलाल, भानु, श्याम किशोर, सुशील, सुभद्रा और सुशील, विजय की पत्नियां और आठ अज्ञात लोगों ने डंडे और बांके हमला कर दिया, जिससे परिवार के देशराज सोनू, रीना और पप्पू घायल हो गए। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।