Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsViolent Assault at Maurya Restaurant in Sarojini Nagar Staff Injured
रेस्टोरेंट में दबंगों का उत्पात, कर्मचारियों को पीटा

रेस्टोरेंट में दबंगों का उत्पात, कर्मचारियों को पीटा

संक्षेप:

Lucknow News - सरोजनी नगर के मौर्या रेस्टोरेंट में रविवार को कुछ दबंगों ने उत्पात मचाया। एक ग्राहक के साथ मामूली विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों पर हमला किया, जिसमें कई घायल...

Oct 21, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सरोजनी नगर इलाके के मौर्या रेस्टोरेंट में रविवार देर शाम कुछ दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, पार्किंग नंबर-6 में स्थित इस रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। रेस्टोरेंट मालिक सुरेंद्र कुमार मौर्य के मुताबिक न्यू गुड़ौरा निवासी बृजेश यादव रविवार देर शाम करीब 7:45 बजे खाना पैक कराने आया था। ऑर्डर तैयार होने के दौरान बृजेश का काउंटर पर मौजूद बिलिंग सहायक अक्षत मौर्य से मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बृजेश ने अक्षत से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थोड़ी देर बाद बृजेश यादव अपने भाई राकेश यादव, दोस्त मनोज यादव और कुछ अन्य साथियों के साथ कार और बाइकों से रेस्टोरेंट फिर वापसआया। सभी लाठी-डंडों से लैस थे और रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में बिलिंग सहायक अक्षत मौर्य के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य कई कर्मचारी भी घायल हुए। मौके पर भीड़ जुटने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वे अपनी एक कार और दो बाइकें मौके पर ही छोड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने सरोजनी नगर थाने में सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।