Lucknow News: चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार को पीटा, सामान किया तहस-नहस
Lucknow News: लखनऊ में चाय-समोसे की एक दुकान पर दबंगों के हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकान बचाने की कोशिश करने पर दबंगों ने दुकानदार की बेरहम
Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में चाय-समोसे की एक दुकान पर दबंगों के हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकान बचाने की कोशिश करने पर दबंगों ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी और दुकान का सामान सड़क पर फेंककर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहिरन ढकवा पुल के पास चाय-समोसे की दुकान चलाने वाले संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम बोलेरो कार से आए कुछ लोगों ने दुकान के सामने खड़े वाहन चालकों से मारपीट शुरू कर दी।
जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दुकान का सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया। हमले में संजय घायल हो गए और उनकी दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा।पीड़ित ने खुर्दही बाजार निवासी आशीष यादव तथा अहिरन ढकवा निवासी विमलेश, जतीन, चमन और सुधाकर यादव समेत कई अन्य लोगों को नामजद कराया है। संजय का आरोप है कि सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। उन्होंने आरोपियों से अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


