Lucknow News: कैब निकालने के विवाद में दुकानदार को पीटकर उंगली तोड़ी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - पीड़ित ने दुबग्गा थाने में दर्ज कराई कैब सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट कैब निकालने के विवाद में दुकानदार को पीटकर उंगली तोड़ी

Lucknow News: कैब निकालने के विवाद में दुकानदार को पीटकर उंगली तोड़ी

Lucknow News: आईआईएम रोड पर रानी अवंतीबाई चौराहे पर स्कूटी सवार किराना दुकानदार का कैब चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवक कैब से उतरे और गालियां देते हुए दुकानदार राजेश कुमार वर्मा की पिटाई कर दी। मारपीट में दुकानदार की दाएं हाथ की उंगली टूट गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपकर दुबग्गा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना का विवरण

दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि हयात नगर निवासी किराना दुकानदार राजेश कुमार वर्मा 21 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से आईआईएम रोड स्थित रानी अवंतीबाई चौराहे पर ट्रैफिक में खड़े थे। इस दौरान कैब का चालक भीड़ के बीच से गाड़ी निकालने लगा। राजेश ने कैब चालक को गाड़ी रोकने के लिए टोका। आरोप है कि कैब में बैठे दो युवक उतरे और गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर राजेश से मारपीट शुरू कर दी। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया पीड़ित राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है。

------------

किसान पथ पर लूट की घटना

किसान पथ पर असलहा तानकर कर्मचारी से बैग लूटा

- कार सवार बदमाशों ने की वारदात, तीन लुटेरे गिरफ्तार

लखनऊ, संवाददाता।

गोमती नगर के विनीतखंड निवासी भगवती प्रसाद से सोमवार रात किसान पथ पर कार सवार बदमाशों ने असलहा तानकर बैग लूट लिया। उनके बैग में लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन, डायरी और जरूरी दस्तावेज थे। बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि चिनहट सेमरा निवासी प्रखर, मटियारी कंचनपुर के प्रदीप रावत और बाराबंकी निवासी राज सिंह उर्फ राज ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप रावत के खिलाफ चिनहट और इंदिरा नगर थाने में सात और राज सिंह उर्फ राज ठाकुर के खिलाफ बाराबंकी जहांगीराबाद, सफदरगंज थाने में तीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, भगवती प्रसाद बाराबंकी के देवा ब्लॉक में कार्यरत हैं। सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। किसान पथ पर देर शाम कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि वह कुछ समझ पाते उससे पहले कार सवार बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। उनका बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन, डायरी समेत कई अहम कागजात थे। उन्होंने घटना की सूचना बीबीडी पुलिस को दी है। बीबीडी पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू की। किसान पथ व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की कार की पहचान हो गई।

सामान्य प्रश्न

✦राजेश कुमार वर्मा के हाथ में क्या हुआ?−
मारपीट में दुकानदार की दाएं हाथ की उंगली टूट गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: कैब निकालने के विवाद में दुकानदार को पीटकर उंगली तोड़ी