छुट्टा पशु पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, फोन छीना

Oct 20, 2024 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कैंट थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर कुछ आराजकतत्वों ने हमला किया। टीम के सदस्यों के मोबाइल तोड़े गए और एक फोन छीन लिया गया। नगर निगम के चालक ने पुलिस में तहरीर दी है,...

छुट्टा पशु पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, फोन छीना

कैंट थाना क्षेत्र में छुट‌्टा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम के साथ रविवार दोपहर में कुछ आराजकतत्वों ने मारपीट की। उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए। एक फोन छीन ले गए। वाहन में रखे बेंत और रस्सी भी ले गए। इस बाबत नगर निगम के चालक ने कैंट थाना में तहरीर दी है। दी तहरीर में छुट्टा पशुओं को पकड़ने वाले नगर निगम के वाहन के चालक सोनू यादव पुत्र पल्टू ने बताया कि रविवार दोपहर में वह अपने वाहन और वाहन पर तैनात कैचर दस्ते के साथ मुख्य मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई करते हुए लालबत्ती चौराहा से तेलीबाग की ओर जा रहा था। जब वह वीर अब्दुल हमीद चौराहा के पास पहुंचा तभी सात-आठ की संख्या में कुछ लोग आए और बिना कुछ बोले मेरे साथ मारपीट करने लगे। स्टाफ ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीटा। वाहन का शीशा तोड़ दिया। एक मोबाइल छीन कर उसे पटक कर तोड़ दिया। दूसरा मोबाइल फोन छीन कर ले गए। जाते-जाते वाहन में रखा बेंच और रस्सी भी ले गए। नगर निगम के वाहन चालक सोनू यादव ने दी तहरीर में दो को नामजद किया है। छह अज्ञात हैं। उन्होंने आराजकतत्वों पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि आगे से सरकारी कार्य में ऐसे लोग बाधा न डाल सकें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।