Lucknow News: आक्रोश में शाहपुर में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: लखनऊ में विनोद साहनी के साथ हुई मारपीट के बाद उनकी मौत हुई। घटना से लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को शाहपुर बाजार समेत कई दुकानें बंद रहीं। एएसपी राधेश्याम राय ने कहा कि पीड़ित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow News: परसपुर। विनोद साहनी के साथ हुई मारपीट के बाद गुरुवार को लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को शाहपुर बाजार समेत आसपास की कई दुकानें बंद रहीं। एएसपी राधेश्याम राय ने पीड़ित परिवारीजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


