प्रशासक बनाए जाने से प्रधान खुश, अधिकारों को लेकर असमंजस
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के आदेश के बाद, माल ब्लाक के प्रधानों ने खुशी मनाई। हालांकि, उनके अधिकारों को लेकर असमंजस बना रहा। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत आदेश जिलाधिकारी की ओर से आने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रधानों ने वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के आदेश के बाद मंगलवार सुबह माल ब्लाक के प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, प्रधानों में अपने अधिकारों को लेकर असमंजस की स्थित बनी रही। ब्लाक के अधिकारियों ने बताया कि अभी जो आदेश आया है उसमें ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाकर रूटीन कार्य किये जाने का आदेश है। अब विस्तृत आदेश में रूटीन कार्यो में क्या लिया जाता है, यह जिलाधिकारी के आदेश आने के बाद ही स्पष्ट होगा। ग्राम प्रधान हसनापुर रमेश ने बताया कि अगर प्रधानों को वित्तीय व प्रशासनिक दोनों अधिकार नहीं दिये गये तो विकास कार्य तेजी से नहीं हो पाएंगे।
एडीओ (पंचायत) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी जिलाधिकारी का आदेश नहीं मिला है। उसी में पूरी गाइडलाइन स्पष्ट होगी। उसी के अनुसार कार्य कराये जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


