Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsVikram Sarabhai s Birth Anniversary Celebrated as Remote Sensing Day in India
विक्रम सारा भाई के जन्मदिन पर मनाया रिमोट सेंसिंग दिवस

विक्रम सारा भाई के जन्मदिन पर मनाया रिमोट सेंसिंग दिवस

संक्षेप:

Lucknow News - भारतीय अंतरिक्ष के जनक विक्रम सारा भाई के जन्मदिवस को रिमोट सेंसिंग दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 16 विद्यालयों के 80 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। पूर्व निदेशक डॉ. एमएस यादव ने...

Aug 12, 2025 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

भारतीय अंतरिक्ष के जनक विक्रम सारा भाई के जन्मदिवस को मंगलवार को रिमोट सेंसिंग दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम कुर्सी रोड स्थित रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग की ओर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक डॉ. एमएस यादव ने अंतरिक्ष में भारत की उड़ान विषय पर छात्रों के भाषण की सराहना की। भाषण प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 80 छात्रा-छात्रओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में रिमोट सेंसिंग सोसायटी की उपाध्यक्ष डा. उपमा चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर सोसाइटी के सभी सदस्य और आरएसएसी के वैज्ञानिक व कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने किया।