संस्थापक दिवस पर मेधावी छात्रों को विद्यांत मेडल पुरस्कार
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज, विद्यांत इंटर कालेज और विद्यांत प्राइमरी विद्यालय के

लखनऊ, संवाददाता। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज, विद्यांत इंटर कालेज और विद्यांत प्राइमरी विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक विक्टर नारायण विद्यांत की जन्म जयंती के तहत संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। यहां मेधावी विद्यार्थियों को विद्यांत मेडल से पुरस्कृत किया गया। साथ ही वार्षिक पत्रिका साक्षी का भी लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि वीएन विद्यांत के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के हित में अपनी संपदा दान कर दी थी। यह समाज और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण भाव था। प्राचार्य प्रोफेसर धर्म कौर ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में छात्रों के प्रदर्शन को एक मूल परंपरा बताया।
प्रो. राजीव शुक्ला ने इस कार्यक्रम को शैक्षणिक योग्यता और सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मानित करने का मंच बताया। अध्यक्षता गौतम सेनगुप्ता ने की। बता दें कि विक्टर नारायण विद्यांत ने 1938 में नवाब अमजद अली शाह के वित्त मंत्री राजा दक्षिणा रंजन मुखर्जी के वंशजों से खरीदी गई भूमि पर इस संस्थान की स्थापना की थी। यह संस्थान 1944 में हाई स्कूल और 1946 में इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में विकसित हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्धता के तहत 1954 में बीए पाठ्यक्रम शुरू हुए, जिसके बाद 1974 में बीकॉम शुरू हुआ। स्नातकोत्तर कार्यक्रम 2006 में शुरू किए गए। विद्यांत एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रबंधक शिवशीष घोष, सहायक प्रबंधक अविक भट्टाचार्य आदि उपस्थित रहे। इन मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के अंतिम वर्ष के लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा के परिणामों के आधार पर हर पाठ्यक्रम में शीर्ष तीन छात्रों को पुरस्कार दिए गए। इनमें विपुल श्रीवास्तव, अभिजीत सावरनी, अदिति यादव, शॉन्या निगम, अनामिका तिवारी, मेकल शर्मा, प्रीति त्रिपाठी, सचिन शुक्ला, इसाम मुस्तकीम, राहुल सिंह, मानसी सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




