डीजीएसएस कविता सहाय ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने आर्मी मेडिकल कोर का दौरा किया और एएमसी युद्ध स्मारक 'श्रद्धांजलि' पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डीजीएमएस (नौसेना) के साथ लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एएमसी के अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, जवान और रंगरूट शामिल हुए।

सर्जन वाइस एडमिरल महानिदेशक चिकित्सा सेवा (डीजीएसएस) कविता सहाय ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) और कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान डीजीएमएस (नौसेना) ने लखनऊ छावनी स्थित एएमसी युद्ध स्मारक 'श्रद्धांजलि' पर माल्यार्पण कर एएमसी के उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। डीजीएमएस के साथ लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह,भी उपस्थित थे। इस मौके पर आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों और रंगरूटों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


