ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : पटेल

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : पटेल

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है। अज्ञात बुखार से बरेली, बहराइच, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि जिलों में 750 से अधिक बच्चे और वयस्क असमय मौत...

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : पटेल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 22 Sep 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है। अज्ञात बुखार से बरेली, बहराइच, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि जिलों में 750 से अधिक बच्चे और वयस्क असमय मौत के शिकार हो गए हैं।

पार्टी प्रवक्ता डा. अनूप पटेल ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार ने बरसात से पहले और उसके बाद भी कोई निरोधात्मक और लोगों को जागरूक करने का कदम नहीं उठाया। न ही कोई कार्यक्रम चलाया। लोग साधनों और संसाधनों के अभाव में कराह रहे हैं। प्रदेश सरकार बजट में नियोजित धन भी नहीं खर्च कर पा रही है। सरकार की यह अक्षमता लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है।

डा. पटेल ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार लोगों पर एक डाक्टर और 3500 लोगों पर एक बेड का औसत है। इसके बाद भी यह अक्षम सरकार अपनी स्वास्थ्य बजट राशि 7056 करोड़ में से 1498 करोड़ नहीं खर्च कर पाती है। निर्मम मौतों से प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन की भी कलई खुल गयी है। लगता है स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश सरकार की अक्षमता और असंवेदनशीलता का शिकार हो चुका है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ सेवाओं के बुरे हाल को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को अपने पद पर बने रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं बचता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें