Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsVehicle Owners Face Delays Due to Fitness Fine Portal Issues in Lucknow
गलती परिवहन विभाग की गलती लगवा रही चक्कर

गलती परिवहन विभाग की गलती लगवा रही चक्कर

संक्षेप:

Lucknow News - -फिटनेस कराने में देरी होने पर दो बार जाना पड़ रहा है कार्यालय -वाहन लेकर

Nov 12, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केस एक अब्दुल मजीद खान को वैन की फिटनेस कराने में देर हो गई। उन्होंने जुर्माना भी भरना चाहा, लेकिन पोर्टल पर जुर्माना जनरेट नहीं हुआ। दो दिन बाद जुर्माना भरने आए तो सर्वर फेल होने के कारण जुर्माना नहीं जमा हो सका। जब तक जुर्माना जमा नहीं होगा, तब तक उन्हें आरटीओ कार्यालय का चक्कर काटना पड़ेगा। केस दो सुदेश चौरसिया कैब लेकर फिटनेस कराने आए थे। सुदेश को भी जुर्माना जमा करने आना होगा। दिन बीतने के साथ उनके जुर्माना की राशि भी बढ़ती जाएगी। दोनों ही केस में वाहन स्वामी तुरंत जुर्माना भरने को तैयार हैं, लेकिन सिस्टम की गलती से उन्हें दौड़ना पड़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। व्यावसायिक वाहन की फिटनेस कराने में देर होने पर वाहन स्वामियों को दो बार आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्योंकि देरी के एवज में लगाए जाने वाला जुर्माना और फीस, वाहन पोर्टल एक साथ नहीं ले रहा है। पहली बार में फीस ही जमा हो रही है। उसके एक-दो दिन बाद पोर्टल पर जुर्माना जनरेट हो रहा है। ऐसे में वाहन स्वामियों को दोबारा आना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रोजाना 40 से 50 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है। उनकी मांग है कि फिटनेस की मूल फीस और जुर्माने की फीस को एक ही बार में पोर्टल पर अपडेट किया जाए। क्योंकि, ऐसा न होने से उन्हें बार-बार चक्कर काटना पड़ रहा है। वाहन मालिकों की समस्या को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है।