ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशाकाहारी भक्तों ने दी अहिंसा वैदिक महायज्ञ में आहुति

शाकाहारी भक्तों ने दी अहिंसा वैदिक महायज्ञ में आहुति

लखनऊ। विश्व कल्याण के लिए दुर्गा अष्टमी पर अयोध्या रोड, अनौरा कला, भवानीपुर स्थित...

शाकाहारी भक्तों ने दी अहिंसा वैदिक महायज्ञ में आहुति
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 22 Oct 2023 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। विश्व कल्याण के लिए दुर्गा अष्टमी पर अयोध्या रोड, अनौरा कला, भवानीपुर स्थित सत्य तीर्थ आश्रम में ‘परम दैवीय अहिंसा वैदिक महायज्ञ हुआ। इस यज्ञ में पूर्ण रूप से शाकाहारी लोगों को ही आहुति डालने का अवसर मिला। इस यज्ञ में आध्यात्मिक गुरु मां पूनम जी और अभिनव महाराज जी ने भी आहुति दी। पशु-पक्षियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए मोती व हीरा नाम के दो बकरों का तिलक व माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रवचन में आध्यात्मिक गुरु मां पूनम जी ने कहा कि पौराणिकता के अनुसार मां दुर्गा ने संसार के कल्याण के लिए अष्टमी वाले दिन असुरों का वध किया था और सब की रक्षा की थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें