Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsVande Bharat Trains to Boost Tourism and Economy in Uttar Pradesh
वंदेभारत ट्रेनों के लिए जयवीर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

वंदेभारत ट्रेनों के लिए जयवीर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

संक्षेप:

Lucknow News - -बोले बनारस-खजुराहो और लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा

Nov 08, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वंदे भारत ट्रेनें न केवल यात्रा को गति देंगी, बल्कि पर्यटन एवं संस्कृति के आदान-प्रदान का भी मार्ग प्रशस्त करेंगी। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के संचालन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इन हाई-स्पीड, आधुनिक और आरामदायक ट्रेनों से काशी, प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र तक पर्यटकों की पहुंच और सुगम व तेज हो जाएगी। इससे न केवल पर्यटन को नई दिशा और विस्तार मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति और रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें