ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ राजशेखरन के राज्यपाल बनने से विहिप व संत मुदित

राजशेखरन के राज्यपाल बनने से विहिप व संत मुदित

 विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रान्तीय संगठन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल बनाये जाने पर विहिप और सन्तों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए...

 राजशेखरन के राज्यपाल बनने से विहिप व संत मुदित
वरिष्ठ संवाददाता,अयोध्या(फैजाबाद) Sat, 26 May 2018 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

 विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रान्तीय संगठन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल बनाये जाने पर विहिप और सन्तों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई संदेश भेजा।
केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य और मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि राजशेखरन के राज्यपाल बनाये जाने से मिजोरम जैसे राज्य में व्यापक परिवर्तन होगा। वह जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति हैं। केरल प्रान्त में जो सामाजिक व राजनीतिक कार्य राजशेखरन ने खड़ा किया है उससे दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे। विहिप के केन्द्रीय सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि जब कोई कुशल संगठनकर्ता आगे बढ़ता है,तो स्वाभाविक है संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओ की चिंता करता ही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें