ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराजधानी में 15 दिन बाद बढ़ा टीकाकरण

राजधानी में 15 दिन बाद बढ़ा टीकाकरण

लखनऊ। संवादादाता राजधानी में 15 दिन बाद शनिवार को टीका लगवाने वाले लोगों की...

राजधानी में 15 दिन बाद बढ़ा टीकाकरण
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 19 Jun 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवादादाता

राजधानी में 15 दिन बाद शनिवार को टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। शनिवार को 18812 लोगों को टीका लगा। जबकि इससे पहले यह संख्या 16 हजार के आसपास रह रही थी। शनिवार को 11024 पुरुष व 7784 महिलाओं ने टीका लगवाया।

18 साल से ऊपर के 12813 लोगों ने टीके की पहली व 823 ने दूसरी डोज लगवायी।

जबकि हेल्थकेयर वर्कर में से 40 ने पहली व 41 ने दूसरी डोज लगवायी। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 76 ने पहली व 31 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी। 45 साल से ऊपर के 3083 ने पहली डोज व 751 ने दूसरी डोज लगवायी है। 60 से ऊपर वाले 693 ने पहली व 461 ने दूसरी डोज लगवायी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें