Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttarakhand Festival Kicks Off with Cultural Extravaganza in Lucknow
उत्तराखंड महोत्सव आज से, मुख्यमंत्री उदघाटन

उत्तराखंड महोत्सव आज से, मुख्यमंत्री उदघाटन

संक्षेप: Lucknow News - उत्तराखंड महोत्सव का उद्घाटन रविवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। महिला कलाकारों ने डांडिया में शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव 18 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 200 से अधिक स्टाल होंगे। विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पाद और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Sat, 8 Nov 2025 10:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में रविवार से उत्तराखंड महोत्सव का आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को आयोजित डांडिया में महिलाओं ने धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की पारंपरिक संस्कृति, लोकसंगीत और नृत्य की अद्भुत झलक दिखी। पारंपरिक गीतों बेडू पाको बारामासा...और फुलदेई छम्मा-छम्मा...जैसे गीतों पर पुष्पा वैष्णो, हेमा बिष्ट, हरितिमा पंत, देवश्री पंवार, सुनीता रावत व शोभा समेत अन्य महिला कलाकारों ने प्रस्तुति दी। महापरिषद के सचिव राजेश बिष्ट ने बताया कि 18 नवंबर तक चलने वाले उत्सव में 200 से अधिक स्टालों में खरीदारी का अवसर मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंच पर कलाकार पर्वतीय कला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव के समापन पर शिरकत करेंगे। उत्तराखंड महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरिश्चंद्र पंत व महासचिव भरत सिंह बिष्ट समेत अन्य के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन किये गए। महापरिषद के महामंत्री भारत सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से आए स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, बुनकरी, जड़ी-बूटी, ऊनी वस्त्र, हस्तनिर्मित आभूषण और स्थानीय उत्पाद उपलबध रहेंगे। शाम-ए-अवध में पर्वतीय छटा दिखेगी। पारंपरिक परिधानों में महिला कलाकारों के दल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। बाल मिठाई का स्वाद बरबस लोगों को अपनी ओर खींचेगा। आज यह होंगे आयोजन -सुबह 10 बजे से स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन -दोपहर दो बजे से विभिन्न झोड़ा दलों द्वारा पारंपरिक झोड़ा नृत्य -शाम चार बजे चार बजे से छोलिया नृत्य प्रस्तुति -शाम 6:30 बजे उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन -शाम सात बजे से विशेष सांस्कृतिक संध्या