
वेडिंग इंडस्ट्री पर जीएसटी कम करे सरकार
Lucknow News - - टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की मांग - एक करोड़ के टर्नओवर पर
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने वेडिंग इंडस्ट्री पर लागू 18 प्रतिशत जीएसटी दरों को कम करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार ने इस उद्योग की समस्याओं पर चर्चा नहीं की। वर्तमान में डेकोरेशन और कैटरिंग सेवाओं पर 18 प्रतिशत की ऊंची जीएसटी दर लागू है, जो एक आम आदमी के लिए भारी बोझ साबित होती है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट उदय शंकर मल्होत्रा ने कहा कि यदि टैक्स की दरें कम होती हैं, तो व्यापारियों के पंजीकरण की संख्या चार गुना तक बढ़ जाएगी।
इससे न केवल व्यापारी पारदर्शिता के साथ काम कर सकेंगे, बल्कि राज्य एवं केंद्र सरकार के राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी। संगठन के उप महामंत्री ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार बच्चों की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाते हैं, उन पर 18 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि टेंट और वेडिंग इंडस्ट्री के लिए टर्नओवर पर आधारित 01 प्रतिशत या 02 प्रतिशत की समाधान योजना लाई जाए। एक करोड़ रुपये तक के टर्नओवर पर 01 प्रतिशत और उससे ऊपर 05 प्रतिशत की दर निर्धारित की जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




