
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने-कटवाने वालों की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध
Lucknow News - - एक अक्तूबर को 18 साल के होने वाले भी भरें फॉर्म लखनऊ, प्रमुख
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नाम जुड़वाने वाले, कटवाने वाले और अपना नाम दूसरे पते पर स्थानांतरित करवाने के लिए मतदाता फॉर्म भरने वालों की ऑनलाइन सूची उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर हर जिले की विधानसभा के सूची उपलब्ध कराई गई है। सीईओ की वेबसाइट पर एसआईआर के लिए अलग से दावा एवं आपत्ति का कॉलम बनाया गया है। जिसमें नए मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरने वालों का जिलावार ब्योरा फॉर्म-9 में दिया गया है। ऐसे में नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरने वालों का ब्योरा फॉर्म-10 और नाम दूसरे पते पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरने वालों का ब्योरा फॉर्म-11 और इसके साथ फॉर्म-11 ए व फॉर्म-11 बी के कॉलम में दिया गया है।
ऐसे में हर दिन कहां कितने नए मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं, कहां नाम कटवाने को फॉर्म-7 और स्थानांतरित होने के लिए फॉर्म-8 कितने भरे गए इसका ब्योरा उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरी ओर सीईओ नवदीप रिणवा की ओर से एक अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरी करने जा रहे युवाओं से अपील की गई है कि वह भी मतदाता बनने को अभी से फॉर्म-6 भरें। जिससे आसानी से आगे उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल हो सके। अभी 6 मार्च को जारी होने वाली मतदाता सूची में तो इनका नाम नहीं होगा लेकिन आगे लिस्ट में नाम जोड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




