Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Unemployment Rate Drops to 2 4 Employment Opportunities Surge
यूपी में बेरोजगारी दर घटर हुई 2.4 फीसदी

यूपी में बेरोजगारी दर घटर हुई 2.4 फीसदी

संक्षेप:

Lucknow News - - एमएसएमई ने खोले रोजगार के द्वार, दो करोड़ से अधिक युवाओं को मिला सहारा

Thu, 4 Dec 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राज्य सरकार के प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से घटकर 2.4 प्रतिशत रह गई है। एमएसएमई सेक्टर में ही दो करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीसीसी नीति 2025 से दो लाख से अधिक नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा है। वैश्विक कंपनियों के लिए प्रदेश में अनुकूल वातावरण तैयार करने का जो ठोस प्रयास किया जा रहा, उससे युवाओं को तकनीकी और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। रोजगार मिशन ने मात्र एक वर्ष में 1.25 लाख लोगों को रोजगार दिया है। एमएसएमई सेक्टर में इस समय 96 लाख से ज्यादा इकाइयां चल रही हैं और अब तक 2 करोड़ से अधिक को रोजगार मिला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले एक वर्ष में ही 18 लाख नए रोजगार मिले हैं। कौशल विकास मिशन ने युवाओं की क्षमता को मार्केट डिमांड के अनुरूप ढालकर 5.66 लाख को रोजगार दिलाया है। महिला रोजगार में वृद्धि प्रदेश के सामाजिक परिवर्तन की सबसे प्रभावशाली उपलब्धियों में से एक है। आज औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इससे परिवारों की आर्थिक मजबूती जेंडर समानता और महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण को अभूतपूर्व गतिशीलता प्रदान की है। महाकुंभ 2025 जैसे बड़े आयोजन से भी रोजगार मिले हैं। इससे भी बेरोजगारी दर में गिरावाट आई है। उत्तर प्रदेश वर्ष 2047 के विकसित राज्य के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। रोजगार को विकास के मुख्य आधार के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से आने वाले वर्षों में और भी बड़े परिवर्तन की राह खुलेगी।