Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Transport Commissioner BN Singh Addresses Traffic Rule Violations and Road Safety Initiatives
तीन हजार चालकों ने  नियम तोड़े,डीएल निस्त होगा

तीन हजार चालकों ने नियम तोड़े,डीएल निस्त होगा

संक्षेप:

Lucknow News - - परिवहन आयुक्त बोले, डीएम से लेंगे डाटा - ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

Thu, 11 Sep 2025 07:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने कहा कि यूपी में करीब तीन हजार सरकारी गाड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने गंभीर रूप से ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। डीएम से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी जा रही है कि वह संबंधित विभागों से पता करें कि ट्रैफिक नियम तोड़े जाने वाले दिन कौन ड्राइवर था, जिससे कि उसके डीएल निलंबन या निरस्त करने की कार्रवाई की जा सके। परिवहन आयुक्त ने कहा कि परिवहन नियमों के पालन के लिए चालान की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। अगर सुबह चालान होता है तो शाम को उसके मोबाइल पर यह पहुंच जाएगा, जिससे पता चले कि उसने क्या लापरवाही की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत 20 जिले सड़क सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं। यहां पर सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी लाना है। उन्होंने बताया कि लोगों की जान बचाने वाले राहगीर समेत कई योजनाओं में मिलने वाली राशि बढ़ाई है। इसके अलावा हर तहसील में सड़क सुरक्षा सारथी के रूप में दस लोगों को तैनात किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस मौके पर डीटीसी राधेश्याम, आरटीओ प्रशासन संदीप तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। 6.24 लाख वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहीं परिवहन आयुक्त ने बताया कि करीब 6.24 लाख कमर्शल गाड़ियां ऐसी हैं, जिनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है। इनको भी नोटिस भेजी जा रही है। यह गंभीर प्रकरण है। प्राइवेट वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। उनके खिलाफ भी नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। गोमतीनगर में एआरटीओ बनाने की प्रक्रिया तेज करें परिवहन विभाग ने लखनऊ में एक और एआरटीओ ऑफिस खोलने का निर्णय लिया है। इसको गोमतीनगर में तैयार किया जाना है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि इसकी प्रक्रिया को तेज करें। यहां एक बड़ी आबादी है। वहीं देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय को शिफ्ट करते हुए नई जगह तलाशने की बात कही।