बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्राः मुख्यमंत्री
Lucknow News - पहले माफिया के इशारे पर चलती थीं सरकारें लखनऊ। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी

पहले माफिया के इशारे पर चलती थीं सरकारें लखनऊ। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मजबूती के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाए हैं। बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। हम मानकर चलते हैं कि 2029 में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां एक टीवी चैनल कार्यक्रम में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सत्ता का संचालन करने वाले लोग हर एक मामले में स्कीम को फेल करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते थे। केंद्र में जो स्कीम बनती थी वह उत्तर प्रदेश में आकर फेल हो जाती थी।
उस समय की राजनीतिक लीडरशिप विकास की सोच नहीं रखती थी। परिणाम था कि प्रदेश में गुंडागर्दी होती थी, बेटी भी सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी भी सुरक्षित नहीं था, प्रदेश में दंगों का लंबा दौर चलता था, हर दूसरे तीसरे दिन एक नए दंगे की शुरुआत होती थी। सत्ताधारी लोगों ने उत्तर प्रदेश के माफिया के सामने घुटने टेक दिए थे। उनके सामने उनकी जुबान नहीं खुलती थी। माफिया के इशारे पर सरकार चलती थी। वह पैसे वाला अपराधी, माफिया रहा हो, खनन माफिया रहा हो, भू माफिया रहा हो, वन माफिया रहा हो या पशु माफिया रहा हो, यह सभी अपने इशारे पर सरकारों को चलाते थे। आज यूपी माफिया मुक्त भी है, दंगा मुक्त भी है, गुंडा मुक्त भी है, अपराध मुक्त भी है। देश के अंदर टूरिज्म के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में उत्तर प्रदेश ने अपने आप को स्थापित किया है तो निवेश के लिए भी सबसे इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली के रूप में उत्तर प्रदेश आज जाना जाता है। आज प्रदेश के किसी भी शहर में जाएंगे तो आपको 2017 के पहले और आज के उत्तर प्रदेश में अंतर साफ दिखाई देगा। कूड़े के ढेर पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। हर शहर और गांव में स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्द्धा प्रारंभ हुई है। इसका नतीजा ये हुआ है कि नारी की गरिमा की भी रक्षा हुई है, हर गरीब के घर में शौचालय आ गया है और इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


