बाजार की समस्याएं लेकर नगर निगम - पुलिस के पास पहुंचे व्यापारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बुधवार को नगर निगम और पुलिस को बाजार की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में उन्होंने अतिक्रमण, सर्विस रोड, पार्किंग और पटरी दुकानदारों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मांगा। साथ ही, फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर लगाने की भी मांग की गई।

बाजार की समस्याएं लेकर नगर निगम - पुलिस के पास पहुंचे व्यापारी

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बुधवार को बाजार की समस्याओं को लेकर नगर निगम और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण, सर्विस रोड, नाले, पार्किंग, पटरी दुकानदारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के एसीपी कृष्णानगर, नगर निगम जोन-पांच व आठ के जोनल अधिकारियों को समस्याओं की फेहरिस्त सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा से मिलकर शांति नगर फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर लगाने की मांग रखी। इस दौरान जितेंद्र कुमार हजेला, नागेंद्र सिंह, सोमेश यादव और हरजीत सिंह मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।