नगर निगम के दुकान किराए में विसंगति दूर करने की मांग पर रक्षामंत्री से मिले व्यापारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर नगर निगम द्वारा दुकानों और भूखंडों के किराए में वृद्धि की समस्या का समाधान मांगा। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों में किराया अत्यधिक बढ़ा है और व्यापारियों को लाखों रुपये के नोटिस दिए जा रहे हैं।

नगर निगम के दुकान किराए में विसंगति दूर करने की मांग पर रक्षामंत्री से मिले व्यापारी

राजधानी में नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों और भूखंडों के किराए में वृद्धि और उससे जुड़ी विसंगतियों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंटकर समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व नगर निगम ने तालकटोरा रोड क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 328 भूखंड और चारबाग, अमीनाबाद एवं कैसरबाग जैसे क्षेत्रों में करीब 2500 दुकानें आवंटित की थीं। वर्तमान में नगर निगम ने इनके किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिसमें कई तकनीकी खामियां हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने न केवल किराया बढ़ाया है, बल्कि पिछले 08 वर्षों का बकाया जोड़कर व्यापारियों को लाखों रुपये के नोटिस थमा दिए हैं। किराया जमा न कर पाने की स्थिति में दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों के बीच भय और असुरक्षा व्याप्त है। यद्यपि रक्षा मंत्री और महापौर के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल सीलिंग रुकी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान न होने से व्यापारी अभी भी असमंजस में हैं। इस अवसर पर उपस्थित महापौर सुषमा खर्कवाल ने रक्षामंत्री को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान की प्रक्रिया चल रही है। मुलाकात के दौरान योगेंद्र सिंह, श्याम मिश्रा, अमरनाथ अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।