अगले माह होगी छह लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : मुख्यमंत्री
Lucknow News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले महीने यूपी में छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। अशोक लेलैंड के ईवी प्लांट के उद्घाटन में उन्होंने बताया कि यूपी अब निवेशकों का पसंदीदा स्थल बन चुका है और 2029-30 में यह एक ट्रिलियन डालर की इकानमी बनेगा।
नोट : अशोक लेलैंड की फैक्ट्री के शुभारंभ की खबर के साथ पैकेज करें। -------------- इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट की दृष्टि से निवेशकों की पसंद बना यूपी - मुख्यमंत्री ने कहा, देश की जीडीपी में यूपी का 9.5 फीसद है योगदान - वित्तीय वर्ष 2029-30 में यूपी वन ट्रिलियन डालर की इकानमी बनेगा लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले माह प्रदेश में छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। अशोक लेलैंड कंपनी के नवीन ईवी विनिर्माण संयंत्र के उद्घघाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन-2047 के तहत हर देशवासी ने भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि यह ईवी प्लांट मेक इन इंडिया के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट की दृष्टि से निवेशकों का पसंदीदा स्थल बन चुका है। पिछले साढ़े आठ वर्ष में यूपी में 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इनमें 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। अगले माह छह लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव और धरातल पर उतरेंगे जबिक पांच लाख करोड़ रुपये के और प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं, जिनकी ग्राउंड ब्रेकिंग कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान 9.5 प्रतिशत है। यूपी की जीएसडीपी इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 36 लाख करोड़ की हो जाएगी। वित्तीय अनुशासन व बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ यूपी एक लक्ष्य लेकर चला है। प्रधानमंत्री ने 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर इकानमी के रूप में बदलने का लक्ष्य रखा है। हमने भी लक्ष्य तय किया है कि 2029-30 में यूपी वन ट्रिलियन डालर की इकानमी बनेगा। उन्होंने कहा कि यूपी अब ग्लोबल इलेक्ट्रानिक व आईटी हब बनने की राह पर तेजी से बढ़ा है। देश के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 फीसदी यूपी में बन रहा है। देश के 60 फीसदी इलेक्ट्रानिक आइटम यूपी में बन रहे हैं। यूपी ईज आफ डूइंग बिजनेस में सबसे आगे है। एमएसएमई, एआई, सेमीकंडक्टर, साइबर, रोबोटिक्स, ईवी, एग्रीटेक, फिनटेक, डीपटेक, हेल्थटेक, टूरिज्म, हास्पिटैलिटी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग व खेल जैसे क्षेत्र में यूपी तेज गति से आगे बढ़ा है। यूपी में 18 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। यहां 76 इन्क्यूबेटर्स, सात सेंटर आफ एक्सीलेंस व आठ यूनिकार्न काम कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




