Lucknow News: बर्ड फ्लू रोकने के लिए प्रदेश में निगरानी नेटवर्क को 18 से बढ़ाकर 26 किया जाएगा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए नेटवर्क में शामिल स्थलों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 की जाएगी। पशुपालन निदेशालय में हुई बैठक में रामसर और अन्य महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों पर निगरानी मजबूत करने पर सहमति बनी। निगरानी का विस्तार बैकयार्ड पोल्ट्री, पर्यावरणीय नमूनों और चिड़ियाघरों तक होगा। सितंबर से मार्च के प्रवासी पक्षी मौसम में हर स्थल से प्रतिमाह नमूने लिए जाएंगे।

Lucknow News: बर्ड फ्लू रोकने के लिए प्रदेश में  निगरानी नेटवर्क को 18 से बढ़ाकर 26 किया जाएगा

Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में बर्ड फ्लू पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए निगरानी नेटवर्क की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) जैसी जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठक बुलाई गई थी।

निगरानी नेटवर्क का विस्तार

पशुपालन निदेशालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के रामसर एवं अन्य महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि स्थलों पर बर्ड फ्लू की सक्रिय निगरानी को सुदृढ़ करने पर विचार किया गया। बैठक में निगरानी स्थलों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई ताकि सीमावर्ती एवं उच्च जोखिम वाले आर्द्रभूमि क्षेत्रों को भी निगरानी नेटवर्क में शामिल किया जा सके।

निगरानी का दायरा और नमूना संग्रहण

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि निगरानी गतिविधियों को केवल प्रवासी पक्षियों एवं व्यावसायिक पोल्ट्री फार्मों तक सीमित न रखकर बैकयार्ड पोल्ट्री तथा पर्यावरणीय नमूनों तक विस्तारित किया जाए। इसके अतिरिक्त चिड़ियाघरों में वन्य पक्षियों एवं फेलाइन प्रजातियों की निगरानी को भी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में महत्वपूर्ण बताया गया।

बैठक में लिए गए निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर से मार्च तक के प्रवासी पक्षी मौसम के दौरान प्रत्येक निगरानी स्थल से प्रतिमाह नमूना संग्रहण किया जाएगा। नमूनों के परिवहन में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए प्रतिभागियों ने भविष्य में कूरियर आधारित नमूना परिवहन प्रणाली की व्यवहार्यता का परीक्षण करने का सुझाव दिया, जिससे नमूनों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र प्रसाद (निदेशक, प्रशासन एवं विकास) तथा डॉ. संगीता तिवारी (निदेशक, रोग नियंत्रण एवं फार्म) द्वारा की गई। इसमें पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रदेश में बर्ड फ्लू निगरानी स्थलों की संख्या कितनी की जाएगी?−
निगरानी स्थलों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 की जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: बर्ड फ्लू रोकने के लिए प्रदेश में निगरानी नेटवर्क को 18 से बढ़ाकर 26 किया जाएगा