Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh to Attract Foreign Investors with Roadshows in 6 Countries
विदेशों में बजेगा यूपी ब्रांड का डंका! निवेशकों को लुभाने की बड़ी मुहिम

विदेशों में बजेगा यूपी ब्रांड का डंका! निवेशकों को लुभाने की बड़ी मुहिम

संक्षेप:

Lucknow News - उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए नवंबर में ताइवान, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, जापान और यूएई में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में, इन्वेस्ट यूपी ने रूस डेस्क के माध्यम से मॉस्को सरकार के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के साथ ऑनलाइन बैठक की। 

Oct 17, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

विदेशी निवेशकों को उत्तर प्रदेश में आकर्षित करने के लिए छह देशों ताइवान, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, जापान और यूएई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। यह रोड शो नवंबर में आयोजित करने की तैयारी है। इंवेस्ट यूपी ने गुरुवार को विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए रूस डेस्क ने मॉस्को सरकार के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में वहां के मंत्री व चेयरमैन अनातोली मिखाइलोविच गार्बुजोवव और टेक्नोपोलिस मॉस्को के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें गेंनादी डेग्तेव (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टेक्नोपोलिस मॉस्को), अनातोली एवेरिन, इरीना पिंगोरीना, तातियाना और अमर दीप सिंह (भारतीय प्रतिनिधि) शामिल रहे। यह बैठक पिछले महीने आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में रूस के सफल पार्टनर देश के रूप में शामिल होने के बाद हुई है। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार अब व्यापक व्यापार सहयोग को मजबूत करने के लिए रूसी सरकार के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। बैठक का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश और मॉस्को के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर रहा।

इंवेस्ट यूपी की टीम ने इस मौके पर प्रदेश की प्रमुख निवेश नीतियों को प्रेजेंट किया। इन नीतियों में वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन और व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और प्रौद्योगिकी-आधारित उद्योगों में संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श किया। बैठक में यह सहमति बनी कि दोनों क्षेत्रों के उद्यमों के बीच सीमा-पार निवेश और औद्योगिक साझेदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।