होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 16 से
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पदों

लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 16 से 26 सितंबर तक करेगा। इसके लिए 2410 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में गुरुवार को सूचना जारी की गई। इसमें कहा गया है कि प्रमाण पत्रों का मिलान आयोग के पिकप भवन तृतीय तल गोमतीनगर स्थित कार्यालय में किया जाएगा। रोजाना दो पालियों सुबह 10 बजे और अपराह्न 1.30 बजे से इसका मिलान किया जाएगा। हर पाली में 125-125 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। छूटे हुए अभ्यर्थियों को 26 सितंबर को मौका दिया जाएगा।
आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




