सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से

Mar 16, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई व संशोधन 12 मई तक लखनऊ, विशेष

सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 15 अप्रैल से 5 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी तरह का संशोधन 12 मई तक किया जा सकेगा। आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना की ओर से सोमवार को इसकी सूचना जारी की गई।लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। भर्ती के लिए आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के आधार ऑनलाइन शुल्क देना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदकों के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता होना चाहिए। कुल पदों में 163 अनारक्षित, 82 अनुसूचित जाति, 10 अनुसूचित जनजाति, 107 अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 40 पद हैं।भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला पात्र होगा। इसके साथ राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र लाल डिग्गी पार्क गोरखपुर द्वारा नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए या आईटीआई से न्यूनतम दो वर्ष के पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद भारत सरकार द्वारा दिया गया तीन साल का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र वाले पात्र होंगे। मशीन मिस्त्री, फिटर, वायरमैन व टर्नर में यह होना चाहिए। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।भर्ती के लिए 100 अंकों की परीक्षा दो घंटे की होगी। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी। आधार सुरक्षा परिचय 10 अंक, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं व इस क्षेत्र में नवाचार से जुड़े 15 अंकों के सवाल होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 अंक के प्रश्न होंगे। इसके अलावा विद्युत की मौलिक अवधारणाएं, इंजीनियरिंग धातु, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार तथा धनत्व, चाल एवं बेग, कार्य शक्ति तथा ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान, बल, तापमानमापी उपकरण व चक्रीय गति से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।