प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा उप राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य निर्वाचन आयोग में उप राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद

प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा उप राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य निर्वाचन आयोग में उप राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद को प्रतिनियुक्ति से भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र, राज्य सरकार व सार्वजनिक उपक्रम के नियमित, स्थाई व अर्ह अधिकारियों के 15 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।ऐसे अधिकारी जो बीटेक, बीई की कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स या आईटी की डिग्री हो और जिन्हें केंद्र सरकार, राज्य सरकार व सार्वजनिक उपक्रम में तकनीकी कार्यों व उसके पर्यवेक्षण का 10 वर्ष का अनुभव हो। इच्छुक अधिकारी वेबसाइट sec.up.nic.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर 15 जून तक जमा कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, पीसीएफ बिल्डिंग 32 स्टेशन रोड के पते पर डाक के माध्यम से भेजा जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।