Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Skill Development Mission to Enhance Reading Culture with Daily Newspaper Requirement
कौशल विकास केंद्रों पर युवाओं को अखबार पढ़ना अनिवार्य

कौशल विकास केंद्रों पर युवाओं को अखबार पढ़ना अनिवार्य

संक्षेप:

Lucknow News - - 800 केंद्रों पर एक लाख छात्र ले रहे हैं प्रशिक्षण - एक हिंदी

Jan 30, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाया है। यूपी में सभी 800 कौशल विकास केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक लाख छात्रों को प्रतिदिन एक हिंदी व एक अंग्रेजी समाचार पत्र अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। कक्षा की शुरुआत अखबार पढ़ने से ही होगी। देश व विश्व में हो रहे घटनाक्रमों से छात्र अपडेट रहें इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि समाचार पत्रों के पठन को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अखबार नियमित रूप से युवा पढ़ें इसे शत-प्रतिशत लागू कराने के लिए सभी जिला समन्वयक, डीपीएम व बीपीएम नियमित कौशल विकास केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण प्रदाता व प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों को अपने-अपने केंद्रों पर प्रतिदिन कम से कम एक हिंदी व एक अंग्रेजी अखबार अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। जिससे छात्रों में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स की जानकारी और संपादकीय व लेखों के अध्ययन से भाषा शैली, शब्दावली और विचार अभिव्यक्ति में सुधार होगा। उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुल्कित खरे का कहना है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व प्रोजेक्ट प्रवीण सहित सभी योजनाओं के अंतर्गत संचालित बैचों की कक्षा की शुरुआत समाचार पत्र पढ़ने से होगी।