Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Sends 1000 Quintals of Advanced Wheat Seeds to Flood-Affected Farmers in Punjab
बाढ़ से प्रभावित पंजाब को यूपी ने भेजे 1000 क्विंटल गेहूं के बीज, जानिए क्या बोले सीएम योगी

बाढ़ से प्रभावित पंजाब को यूपी ने भेजे 1000 क्विंटल गेहूं के बीज, जानिए क्या बोले सीएम योगी

संक्षेप: Lucknow News - पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों को यूपी सरकार ने 1000 क्विंटल उन्नत गेहूं बीज भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बीज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोग प्रतिरोधी बीज 155 दिनों में तैयार होता है। योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पंजाब के किसान अकेले नहीं हैं।

Wed, 22 Oct 2025 06:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मंगलवार को बाढ़ से बेहाल पंजाब के किसानों को गेहूं के उन्नत एक हजार क्विंटल बीज यूपी सरकार की ओर से भेजे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया। उन्नत किस्म के रोग प्रतिरोधी गेहूं का बीज पंजाब के किसानों के लिए भेजा गया है। पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि केंद्र व उप्र की डबल इंजन सरकार पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में बड़े कार्य किए जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पंजाब के किसान अकेले नहीं हैं। भारत सरकार पर्याप्त मात्रा में फंड उपलब्ध करा रही है। आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भी पीड़ितों के साथ है। प्रदेश के कृषि विभाग और उप्र बीज विकास निगम की ओर से 2500 बोरे अर्थात एक हजार क्विंटल उन्नत किस्म का डीबीडब्ल्यू-327 किस्म का गेहूं बीज पंजाब को भेजा है। इस गेहूं बीज को करन शिवानी नाम से भी जाना जाता है। यह रोग प्रतिरोधी व जिंक बॉयो-फोर्टिफाइड है। यह बीज 155 दिनों में तैयार हो जाता है और औसतन प्रति हेक्टेयर 80 क्विंटल इसकी उपज है। यूपी में लगातार कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उप्र में देश की कुल 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि आती है और यह देश का 21 प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन करता है। आज देश की खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में यूपी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उप्र बीज विकास निगम का लाभांश अब 148 करोड़ रुपये हो गया है।

योगी ने कहा कि दीपावली के पांच दिवसीय पर्व और खास हो गया है क्योंकि हम अपनी खुशी व उत्साह में पीड़ित लोगों को शामिल कर उनका दर्द बांटने जा रहे हैं। पंजाब के किसानों को इससे राहत मिलेगी। इससे पूर्व भी यूपी सरकार ने हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब के लोगों को बाढ़ राहत सामग्री भेजी थी। यूपी में बनाए जाएंगे पांच सीड पार्क प्रदेश में उन्नत किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराने के लिए पांच सीड पार्क बनाए जाएंगे। लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर सीड पार्क बनेगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख व कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

गुरु हरगोबिंद के आगमन पर जले थे दीप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरु परंपरा के छठे गुरु-गुरु हरगोबिंद जी अपने सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 52 से अधिक राजाओं को कैद से मुक्त कराने में अपना योगदान दिया था। उस समय गुरु हेरगोबिंद जी महाराज के आगमन पर अमृतसर श्री हरमिंदर साहिब व उसके आसपास की जनता ने दीप जलाए थे। जिस तरह प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास से वापस लौटने पर अयोध्या में जलाए गए थे।