यूपी में लगे 3.57 लाख सोलर रूफटॉप, हर दिन बन रही 50 लाख यूनिट बिजली

Jan 31, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - पीएम सूर्यघर पोर्टल पर अब तक आए 58.36 लाख आवेदनों में से 10.94 लाख

यूपी में लगे 3.57 लाख सोलर रूफटॉप, हर दिन बन रही 50 लाख यूनिट बिजली

सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए प्रदेशवासियों में खासा उत्साह है। यूपी में अब तक 3.57 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित हो चुके हैं। इनसे हर दिन तकरीबन 50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यूपीनेडा से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम सूर्यघर योजना में अब तक देश भर से 58.36 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जिनमें से 10.94 लाख यूपी से हैं। प्रदेश में लगे 3,57,879 रूफटॉप सोलर पैनलों से कुल उत्पादन क्षमता 1,227.05 मेगावॉट पहुंच गई है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब तक 2,440.62 करोड़ की केंद्रीय सब्सिडी और लगभग 600 करोड़ की राज्य सब्सिडी दी जा चुकी है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 60 से 90 प्रतिशत तक की कमी आई है। उपभोक्ताओं को औसतन 1,500 से 3,000 प्रति माह तक की बचत हो रही है। इससे हर साल लगभग 13 से 15 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है। जानकारी के मुताबिक सरकार पीएम सूर्य घर योजना को भविष्य में यूनिफाइड एनर्जी इंटरफेस (यूईआई) आधारित डिजिटल ऊर्जा ढांचे से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत सौर उत्पादन, स्मार्ट मीटरिंग, नेट मीटरिंग, कार्बन डेटा और भुगतान प्रणालियों को बैंकिंग व वित्तीय सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे ईवी चार्जिंग, ग्रीन फाइनेंसिंग, कार्बन क्रेडिट ट्रैकिंग और ऊर्जा आधारित वित्तीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Sees Surge in Solar Rooftop Installations with 3 57 Lakh Systems
;;
;