Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Schools to Host Annual Festivals with Government Funding of 19 80 Crores
केजीबीवी और परिषदीय विद्यालयों में होंगे वार्षिकोत्सव-खेल उत्सव, ₹19.80 करोड़ जारी

केजीबीवी और परिषदीय विद्यालयों में होंगे वार्षिकोत्सव-खेल उत्सव, ₹19.80 करोड़ जारी

संक्षेप:

Lucknow News - उत्तर प्रदेश में एक लाख 31 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों और 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इस महीने के अंत तक वार्षिकोत्सव और खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 19.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति और खेल से जोड़ा जा सके।

Jan 08, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के एक लाख 31 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों एवं 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इस महीने के अंत तक वार्षिकोत्सव एवं खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 19.80 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उद्देश्य है कि परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पुस्तकों की सीमाओं से आगे ले जाकर संस्कार, संस्कृति, खेल और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ा जाए। इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। साथ ही यह कार्यक्रम राज्य के अब तक के सबसे बड़े शैक्षिक-सांस्कृतिक अभियानों में शामिल हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पहल को परिषदीय विद्यालयों को समुदाय के सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करने, बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करने तथा नामांकन, उपस्थिति और ठहराव में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी और दूरदर्शी कदम भी माना जा रहा है। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतिभा को मंच देने के लिए नाटक, कहानी लेखन, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।