Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh s GBC-5 Aims for 5 Lakh Crore Investment to Boost Employment
यूपी में 12 लाख करोड़ की परियोजनाओं से गाढ़ा हो रहा निवेश का रंग

यूपी में 12 लाख करोड़ की परियोजनाओं से गाढ़ा हो रहा निवेश का रंग

संक्षेप: Lucknow News - - जीबीसी-5 के लिए शुरू हुई तैयारियां - इंवेस्ट यूपी में बैठकों का शुरू हुआ

Tue, 4 Nov 2025 07:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश में निवेश का रंग साल दर साल गाढ़ा होता जा रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के अब तक 12 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरी जा चुकी हैं। जीबीसी-5 में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य भले ही रखा गया है, लेकिन इसे और भी बढ़ाने की तैयारी है। इंवेस्ट यूपी ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी माह अयोध्या में कार्यक्रम से पहले जीबीसी-5 की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इवेंट कंपनियों को जिम्मेदारियां देने के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जीबीसी के सहारे यूपी में निवेश लाकर उद्यमियों के सहारे युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब तक चार जीबीसी हो चुके हैं और अब पांचवें की तैयारी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से यूपी को तैयारी करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इसके बाद जीसीबी-5 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर अधिकारियों ने दौरा शुरू कर दिया है। पहली प्राथमिकता इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान है। अधिकारियों की टीम ने इसका दौरा कर लिया है। इसमें यह देखा जा रहा है कि मुख्य कार्यक्रम स्थल क्या होगा। इसके आधार पर स्थलीय तैयारियां की जाएंगी। इसके अलावा भी दूसरे विकल्पों पर मंथन चल रहा है। जीबीसी-5 के माध्यम से ₹5 लाख करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य के और करीब ले जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, रक्षा उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विविध क्षेत्रों में निवेशकों से करार की तैयारी चल रही है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद सबसे पहले वर्ष 2018 में जीबीसी की शुरुआत हुई। अब तक जीबीसी जीबीसी -1 निवेश ₹61,792 करोड़, परियोजनाएं 81 जीबीसी -2 निवेश ₹67,202 करोड़ परियोजनाएं 290 जीबीसी-3 निवेश ₹80,224 करोड़ परियोजनाएं 1,406 जीबीसी- 4 निवेश 10,01,056 करोड़ परियोजनाएं 14,701 जीबीसी -5 लक्ष्य ₹5 लाख करोड़ के निवेश का है