फरवरी के तीसरे सप्ताह में हो सकती है पांचवीं जीबीसी

Jan 10, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमेनी के लिए इन्वेस्ट यूपी ने शुरू की तैयारियां - इस

फरवरी के तीसरे सप्ताह में हो सकती है पांचवीं जीबीसी

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-5) फरवरी के तीसरे सप्ताह में हो सकती है। इन्वेस्ट यूपी ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पूर्व पांचवीं जीबीसी नवंबर 2025 में प्रस्तावित थीं, लेकिन प्रधानमंत्री का समय न मिल पाने के कारण यह आयोजन टल गया था। इन्वेस्ट यूपी अगले सप्ताह आयोजन के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। पांचवीं जीबीसी में छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। इनमें सर्वाधिक 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) से जुड़े होंगे।

अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग से जुड़े 60 हजार करोड़, आवास विभाग से जुड़े 50 हजार करोड़, आईटी व इलेक्ट्रानिक्स विभाग तथा अवस्थापना व औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े 50-50 हजार करोड़, गोरखपुर औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े 35 हजार करोड़ व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लक्ष्य भी शामिल हैं। मिर्जापुर में सर्वाधिक 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतरने की उम्मीद है। ऐसे ही लखनऊ, गाजियाबाद व सोनभद्र में 20-20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के और निवेश प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अशोक लेलैंड के नवीन ईवी विनिर्माण संयंत्र के उद्घघाटन समारोह में कहा था कि अगले माह छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। बीते साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश में लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी फरवरी, 2024 में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई थी, जिसमें लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे थे। अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।