Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Revenue Council Implements New Land Partition System for Efficient Processing
खतौनी में अंश निर्धारण के लिए वरासत का अब नहीं रुकेगा काम

खतौनी में अंश निर्धारण के लिए वरासत का अब नहीं रुकेगा काम

संक्षेप: Lucknow News - - अंश निर्धारण के लिए ग्रामवार लॉकिंग व्यवस्था समाप्त - गाटावार व्यवस्था हुई लागू, लोगों

Fri, 31 Oct 2025 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता राजस्व परिषद ने खतौनी में अंश निर्धारण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अंश निर्धारण के लिए पहले ग्रामवार व्यवस्था लागू थी, लेकिन चलते वरासत का काम रुक जाता था। इसीलिए अब गाटावार अंश निर्धारण की व्यवस्था लागू की गई है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जिलाधिकारियों को भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-31 (2) के अनुरूप प्रदेश के सभी राजस्व गांवों की खतौनियों में खातेदारों/सह-खातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण का काम करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भूलेख पोर्टल के मुताबिक प्रदेश के 1,06,666 गांवों के 7.62 करोड़ गाटों में 6.56 करोड़ में अंश निर्धारण काम पूरा हो चुका है। अभी 1.06 करोड़ गाटों में अंश निर्धारण का काम शेष बचा हुआ है। पूर्व व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के किसी राजस्व गांव में जब गाटों में अंश निर्धारण के समय पूरे राजस्व गांव काम रोक दिया जाता है, जिससे अन्य किसी गाटे में वरासत, नामांतरण आदि जैसे काम प्रभावित हो जाते हैं। इसके चलते अंश निर्धारण की प्रक्रिया में आंशिक बदलाव किया गया है। राजस्व परिषद के आदेश के मुताबिक गांवार लाकिंग के स्थान पर अब गाटावार इसे किया जाएगा, जिससे प्रदेश के किसी राजस्व गांव के अन्य गाटे खुले रहेंगे और काम प्रभावित नहीं होगा। गाटावार अंश निर्धारण की प्रक्रिया शुरु करने के लिए सबसे पहले भू-लेख बेवसाइट के तहसीलवार एडमिन लॉगिंन कर गाटावार अंश निर्धारण का विकल्प चुनेगा। इसमें अंश निर्धारण वाले गांव का ही चयन किया जाएगा। इसके बाद ऐसे सभी गाटों की सूची प्रदर्शित होगी जिनमें अंश का निर्धारण नहीं हुआ है। इसके बाद संबंधित गाटे का चयन किया जाएगा और अंश निर्धारण की प्रक्रिया का विकल्प चुना जाएगा। इसके आधार पर अंश निर्धारण का काम किया जाएगा। किसी भी गाटे में अंश निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसका अंश निर्धारण करना संभव है या नहीं। संभव होने की स्थिति में ही गाटे को अंश निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। गाटे को लॉक करने के बाद अंश निर्धारण होते ही उसी दिन अनलॉक कर दिया जाएगा। इसलिए अंश निर्धारण का काम एक ही दिन में करना होगा। इसके आधार पर बचे हुए अंश निर्धारण का काम किया जाएगा, जिससे किसी अन्य को परेशानी न होने पाए।