पावर कारपोरेशन को सेवा निगम में रखें
Lucknow News - लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच आउटसोर्सिंग नियमों को

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच आउटसोर्सिंग नियमों को लेकर ठन गई है। जहां एक ओर एमडी पंकज कुमार ने शासन को पत्र लिखकर कॉरपोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्रावधानों से बाहर रखने का अनुरोध किया है, वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने इसका विरोध किया है। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन) को पत्र भेजकर कॉरपोरेशन को सेवा निगम के दायरे में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में संविदा कर्मियों से जोखिम भरे तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो निर्धारित 18 हजार रुपये वेतन मिल रहा है और न ही मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


