उद्यान अधिकारी से संपर्क कर आलू बीज प्राप्त कर सकेंगे कृषक
संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के आलू उत्पादक किसान आलू का बीज हासिल करने के लिए

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के आलू उत्पादक किसान आलू का बीज हासिल करने के लिए अपने जिले के जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वर्तमान में उद्यान विभाग के पास 41,876 कुंतल आलू बीज भंडारित है। विभाग द्वारा यह बीज नकद मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान आगामी वर्षों के लिए बीज उत्पादन कर सकें। छूट के बाद आलू बीज की श्रेणीवार आधारित प्रथम की 2915 रुपये प्रतिकुंतल, आधारित द्वितीय की 2610 रुपये प्रतिकुंतल, ओवर साइज (आधारित प्रथम) की 2040 रुपये, ओवर साइज आधारित द्वितीय 1985 रुपये तथा आधारित प्रथम ट्रुथफूल की 1960 रुपये प्रतिकुन्तल की दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रदेश के आलू किसानों के हित में वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय गुणवत्तायुक्त सभी श्रेणियों के आलू बीज की विक्रय दरों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट प्रदान की गई है। किसानों को सभी प्रकार की विभागीय आलू बीज की दरें 1960 रुपये से 2915 रुपये प्रति कुंतल की दर से मिलेगा। आलू बीज में कम लागत आने से किसान आलू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे तथा गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता से प्रदेश में आलू उत्पादन में भी वृद्धि होगी। इस संबंध में विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




