यूपी पुलिस को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर को स्कॉच गोल्ड अवार्ड
Lucknow News - सोशल मीडिया सेन्टर के मेटा सुसाइडल अलर्ट के लिए भी यह अवार्ड मिला यूपी पहला

यूपी पुलिस को महाकुंभ में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और सोशल मीडिया सेंटर के मेटा सुसाइडल अलर्ट को वर्ष 2025 का स्कॉच अवार्ड मिला है। यूपी पुलिस देश का पहला बल है जिसे स्कॉच अवार्ड की दो अलग-अलग श्रेणियों के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में दिया गया। डीजीपी राजीव कृष्ण को मिले इस अवार्ड को स्कॉच ग्रुप के चेयरमैन समीर कोचर से डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव, आईपीएस अमित कुमार, फेसबुक मेटा, आउटरीच साउथ एशिया पैसिफिक के निदेशक सत्या यादव ने लिया। यह 105वां स्कॉट समिट कार्यक्रम था, जिसकी थीम गवर्नेंस विद भारत थी।
इसमें बताया गया कि यूपी पुलिस सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों के प्राणों की रक्षा का प्रयोग करने वाली दुनिया की पहली पुलिस एजेंसी है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को कई आधुनिक संसाधन दिए। उनके नेतृत्व में डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रौद्योगिकी और एआई के पुलिसिंग में इस्तेमाल को प्राथमिकता दी। समारोह में बताया गया कि यूपी पुलिस ने महाकुंभ में एआई तकनीक से भीड़ प्रबंध, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन किया। इसी तरह मेटा अलर्ट के जरिए एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच 1805 लोगों को बचाया गया। इन सभी ने सोशल मीडिया पर अपने आत्महत्या के प्रयास के बारे में पोस्ट डाली थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


