Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Police Recruitment 25 000 Positions Including 2 800 Jail Warders Announced
यूपी पुलिस में जल्दी ही 25 हजार पदों पर भर्ती होगी

यूपी पुलिस में जल्दी ही 25 हजार पदों पर भर्ती होगी

संक्षेप:

Lucknow News - इसमें बंदी रक्षक के भी 2800 पद शामिल इसी महीने निकाला जाएगा विज्ञापन लखनऊ, विशेष

Mon, 1 Dec 2025 07:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

इसमें बंदी रक्षक के भी 2800 पद शामिल इसी महीने निकाला जाएगा विज्ञापन लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्दी ही 25 हजार पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसमें बंदीरक्षक के 2800 पदों के अलावा घुड़सवार पुलिस के पद भी शामिल हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड इसी महीने इन रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकालेगा। इन भर्तियों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में कोई भी जानकारी के लिए वेबसाइट uppbpb.gov.in को देखते रहने की बात कही है। भर्ती बोर्ड ने अप्रैल महीने में 19220 सिपाहियों की भर्ती के लिए आवेदन निकालने की जानकारी दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी थी। इस बीच ही बीते दो महीने में करीब तीन हजार और पद रिक्त हो गए है। इनमें कई पद सेवानिवृत्ति की वजह से खाली हुए है। इसके अलावा बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के करीब 2800 पद रिक्त है। इन पर भी भर्ती के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी,आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए दिसम्बर महीने में किया जाएगा।