बरेली डीआईजी, दो डिप्टी एसपी समेत 17 लोगों को गैलेंट्री मेडल मिलेगा

बरेली डीआईजी, दो डिप्टी एसपी समेत 17 लोगों को गैलेंट्री मेडल मिलेगा

संक्षेप:

Lucknow News - स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 105 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और सराहनीय सेवा के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी सहित 17 पुलिस कर्मचारियों...

Aug 14, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

इनमें एसटीएफ के 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल सराहनीय सेवा के लिए 72 पुलिसकर्मियों को भी पदक मिलेगा यूपी पुलिस के 105 अफसर व कर्मचारी आज होंगे सम्मानित लखनऊ, विशेष संवाददाता स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 105 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को वीरता पदक और सराहनीय सेवा के पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसटीएफ के दो डिप्टी एसपी दीपक सिंह व धर्मेंश शाही समेत 17 पुलिस कर्मचारियों को गैलेंट्री मेडल (वीरता पदक) दिया जाएगा। साथ ही छह पुलिस अफसरों को उत्कृष्ट सेवाओं और 72 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा फायर सर्विस के चार और होमगार्ड व सिविल डिफेंस के छह पुलिस कर्मियों को भी राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएग। यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह, धर्मेश कुमार शाही के अलावा उनके साथ शामिल रहे इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह, एसआई यशवंत सिंह, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई अक्षय परवीर कुमार त्यागी, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, नीरज कुमार पाण्डेय,मुकेश सिंह,सिपाही राजन कुमार को भी गैलेंट्री मेडल दिया जाएगा। इनके अलावा हापुड़ के इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह चौहान, गाजियाबाद के एसआई मुकेश कुमार, एसआई अरुण कुमार,मेरठ के एसआई दिनेश चंद्र, मुख्य आरक्षी टिंकल, मेरठ के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार को गैलेंट्री मेडल मिलेगा। इन्हें मिलेगा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक एडीजी किल्लाडा सत्य नारायण,डॉ. संजीव गुप्ता, डीआईजी कुलदीप नारायण, राजेश कुमार सिंह,एसआई अवध नारायण, तारा चन्द्र इन्हें मिलेगा सराहनीस सेवा पदक आईपीएस बृजेश कुमार मिश्र, लक्ष्मी निवास मिश्रा, एएसपी अनिल कुमार, अनिल कुमार झा, अजीजुल हक, नरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी एसपी करण सिंह यादव, पंकज श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार, डिप्टी एसपी इनामुल हक, प्रदीप कुमार, सहायक कमांडेंट शोभनाथ यादव,उर्मिला सोलंकी, निरीक्षक (एम.)ओम प्रकाश, प्रशांत कुमार पांडे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक राम आधार, अभय कुमार मौर्य, राम विलास पांडे,रूप कृष्ण त्रिपाठी, विनय कुमार, मुकंदी सिंह, छोटे सिंह, एसआई आदर्श कुमार दीक्षित, बृजेश कुमार सिंह, राम प्रकाश यादव, रमेश चन्द्र,दुर्गा शंकर बाजपेयी,शिवराज सिंह यादव, अरुण कुमार, विनोद कुमार सिंह,महेश प्रसाद सिंह, कमला कांत तिवारी, रवीन्द्र कुमार, शिव कुमार, श्रीकांत पांडे, रामवीर सिंह, अजय कुमार राय,श्याम सिंह, फखरे आलम अल्वी,राकेश कुमार सिंह, राम प्रसाद,विजय शंकर,अवधेश कुमार उपाध्याय, प्लाटून कमांडर राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर राय, अजीत सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश चन्द्र, नरेन्द्र सिंह यादव, आलोक चन्द्र सेन, मनमोहन लाल, उदय नारायण तिवारी, भुवन चंद्र भट्ट, प्रेमचंद यादव, मुख्य आरक्षी मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र सिंह,राम प्रकाश सिंह यादव,राम चन्द्र सैनी,ओंकार सिंह, अवलेन्द्र कुमार यादव,कबीर अहमद, कृष्ण कुमार यादव,राधे कृष्ण, अनिल कुमार,नेत्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव,छेदी यादव फायर सर्विस के चार कर्मियों को पदक फायर सर्विस के चार कर्मियों राम कुमार, शिवराज सिंह, मानवीर सिंह और मानबहादुर सिंह को भी राष्ट्रपति का उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है। होमगार्ड व सिविल डिफेंस के छह कर्मियों को भी राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है। इनमें होमगार्ड के जिला कमांडेंट संजय कुमार शर्मा, धीरेन्द्र नाथ सिंह, डिवीजनल वार्डन सुजीत कुमार प्रसाद, चीफ वार्डन (फायर) के स्टाफ अफसर सुरेश कुमार गुप्ता, डिप्टी डिवीजनल कमान्डेंट ध्यान प्रकाश तिवारी और ब्लॉक आर्गनाइजर पीतम सिंह शामिल हैं। ................................................... इन अफसरों को इसलिए मिला वीरता पदक 0-अजय कुमार साहनी डीआईजी बरेली परिक्षेत्र, एसएसपी मेरठ दिनेश चन्द्र, एसआई,मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में 25 जनवरी, 2020 को एक व्यक्ति से लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। तत्कालीन एसएसपी मेरठ अजय कुमार साहनी ने अपनी टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगा। इसके बाद ही एसआई दिनेश चन्द्र और मुख्य आरक्षी मनोज कुमार की एक लाख के इनामी चांद उर्फ काले से मुठभेड़ हो गई। उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। काले पर 39 मुकदमे दर्ज थे। 0-दीपक कुमार सिंह, डिप्टी एसपी एसटीएफ हेमन्त भूषण सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुख्य आरक्षी पांच जनवरी, 2024 को एक लाख के इनामी अपराधी विनोद कुमार उपाध्याय को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर 46 मुकदमे दर्ज थे। यह मुठभेड़ गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई थी। विनोद पर 46 मुकदमे दर्ज थे। 0 धर्मेश कुमार शाही, डिप्टी एसपी एसटीएफ यशवन्त सिंह, एसआई नीरज कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी तीन सितम्बर को बलिया के रसड़ा में एसटीएफ ने मुठभेड़ में शहाबुद्दीन गिरोह के शूटर व एक लाख रुपये के इनाम बदमाश हरीश पासवान को मार गिराया था। उसने दो बार कैश वैन को लूटा था। जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर हरीश ने सनसनी फैला दी थी। हरीश के खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज थे। 0-मुनीष प्रताप सिंह चौहान, इंस्पेक्टर हापुड़ एसटीएफ के एसआई अक्षय परवीर कुमार त्यागी,मुख्य आरक्षी राजन कुमार, मुकेश कुमार सात जुलाई, 2021 को नोएडा के सेक्टर 20 में एसटीएफ व हापुड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे पर डकैती, लूट व यात्रियों के साथ दुराचार करने वाले गिरोह के सदस्य अजय उर्फ कालिया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज थे। 0-प्रमोद कुमार,एसआई एसटीएफ दो जुलाई 2020 को अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में एसटीएफ ने वहां की पुलिस के साथ यमुना एक्सप्रेस पर डकैती डालने वाले बदमाश 50 हजार के इनामी बदमाश बबलू उर्फ गंजा को मार गिराया था। बबलू पर 27 मुकदमे दर्ज थे। 0-गाजियाबाद के एसआई मुकेश कुमार,अरुण कुमार, और मुख्य आरक्षी टिंकल दो जून, 2023 को गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में 50 हजार के इनामी अपराधी विशाल चौधरी उर्फ मोनू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उस पर 11 मुकदमे दर्ज थे।