पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून की नकलविहीन कराएं: मुख्य सचिव
Lucknow News - - 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव

लखनऊ, विशेष संवाददाता
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि 8 से 10 जून तक होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराया जाए। उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
परीक्षा के विवरण
बैठक में अध्य्क्ष पुलिस भर्ती बोर्ड एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 75 जिलों के 1180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 28,86,797 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नकल रोकने के निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता व पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी तैनात कार्मिक केवल सत्यापित राजकीय कर्मचारी होंगे तथा उनकी नियुक्ति पूर्णतः रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से की जाए, जिससे सभी कर्मचारी एक-दूसरे से अपरिचित रहें और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
सुरक्षा उपाय
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों की पहचान का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए तथा ई-सेवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य रूप से लागू रहेगी। केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी, जिनका पद निरीक्षक से कम न हो, प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का सावधानीपूर्वक सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्धारित क्लॉक रूम में जमा कराए गए हों। आवंटित कक्षों, नियंत्रण कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम को छोड़ कर सभी अप्रयुक्त कक्षों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत सील किया जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


