फॉर्मर आईडी से ही किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
Lucknow News - उत्तर प्रदेश में किसानों को अब योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फॉर्मर आईडी दिखानी होगी। 75 प्रतिशत किसानों की आईडी बन चुकी है और शेष के लिए 15 अप्रैल तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह व्यवस्था 31 मई से लागू होगी, जिसमें उर्वरक, बीज, और अनाज की खरीद भी फॉर्मर आईडी के आधार पर होगी।

कैचवर्ड :: शासनादेश जारी - कृषि, उद्यान व लघु सिंचाई इत्यादि विभागों में दिखाना होगा- खाद व बीज के साथ गेहूं-धान की खरीद भी इसी से होगीलखनऊ, प्रमुख संवाददाताकिसानों को अब फॉर्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) दिखाने पर ही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यूपी में अभी तक 75 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा चुकी है। बचे किसानों के लिए 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब किसानों को अगर योजनाओं का लाभ लेना है तो इसे दिखाना होगा। 31 मई से लागू होगी व्यवस्था।मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
किसानों को अब कृषि एवं सहयोगी विभागों जैसे उद्यान, पशुपालन, लघु सिंचाई, मत्स्य व सहकारिता इत्यादि विभाग की योजनाओं का लाभ फॉर्मर आईडी दिखाने पर ही दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि की किश्तें फॉर्मर आईडी के आधार पर ही जारी किए जाने की व्यवस्था की है। ऐसे में अब राज्यों में भी योजनाओं का लाभ किसानों को देने के लिए इसे अनिवार्य किए जाने के आदेश दिए गए हैं। अब उर्वरक, बीज व कीटनाशक इत्यादि का वितरण फॉर्मर आईडी के आधार पर ही की जाएगी। यही नहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं, धान व सरसों इत्यादि की खरीद भी इसी के माध्यम से होगी। कृषि विभाग एक मई तक कृषि विभाग अपने विभाग की सभी योजनाओं में किसानों को इसका लाभ देने के लिए पोर्टल तैयार करेगा। वहीं कृषि के साथ-साथ अन्य विभाग भी अपनी योजनाओं में इसका लाभ देने के लिए 31 मई तक अनुपालन के लिए तैयारी पूरी करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


