विधान परिषद के सभापति ने राज्यपाल को सौंपा सदन में पारित धन्यवाद प्रस्ताव की प्रति

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

नोट- फोटो भी है... लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान परिषद के सभापति ने राज्यपाल को सौंपा सदन में पारित धन्यवाद

विधान परिषद के सभापति ने राज्यपाल को सौंपा सदन में पारित धन्यवाद प्रस्ताव की प्रति

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बीते 9 फरवरी को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 16 फरवरी को सम्पन्न बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उक्त प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि “यह सदन राज्यपाल के अभिभाषण के लिए, जो उन्होंने राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष 9 फरवरी को दिया है, कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रकट करता है।”

इस अवसर पर सभापति ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जो प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मार्गदर्शक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।