विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की कम खपत की अपील के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर, सभी बैठकें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत के अपील के मद्देनजर विधान परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव, डॉ. राजेश सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। विधान परिषद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।